क्राइमसीधी

सीधी : पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयास से लगातार सफलता मिल रही है 2500 किलोमीटर का सफर तय कर लापता किशोरी को कोतवाली पुलिस ने ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द।

ar 728 ad
AR News Live

सीधी : पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयास से लगातार सफलता मिल रही है 2500 किलोमीटर का सफर तय कर लापता किशोरी को कोतवाली पुलिस ने ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द।

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अंजुलता पटले व श्रीमान डीएसपी (हेक्वा) श्रीमती प्रिया सिंह मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरी सतीश मिश्रा के नेतृत्व मे कोतवाली पुलिस ने लापता हुई किशोरी को गुजरात के सूरत से ढूंढकर वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

 

*मामला विवरण:-*

थाना कोतवाली अंतर्गत एक परिजन ने दिनांक 10.07.2023 को थाने में रिपोर्ट किया कि उनकी बेटी घर से कहीं चली गई है रिश्तेदारी नातेदारी में भी पता करने पर उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी कोतवाली ने प्रकरण पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया एवं उनके निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम को पता तलाश हेतु रवाना किया।किशोरी का सीधी तथा सीमावर्ती इलाकों में पता तलाश किया गया किंतु कही कोई जानकारी नही मिली अंत में साइबर सेल सीधी के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई की लापता किशोरी गुजरात में है जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम को गुजरात रवाना किया गया एवं टीम सक्रियता पूर्वक लापता किशोरी को ढूंढकर थाना लाई , जिसे वैधानिक कार्रवाई पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

उपरोक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश मिश्रा ,उपनिरीक्षक योगेश मिश्रा , राकेश राजपूत , सहायक उपनिरीक्षक बीरभान साकेत , आर शिवेंद्र मिश्रा, महिला आर0 प्रियंका पटेल एवम् साइबर सेल सीधी से प्रधान आरक्षक आनंद कुशवाहा एवं आरक्षक प्रदीप मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button