महादेवन टोला सिलवार में जमा फाग का रंग

महादेवन टोला सिलवार में जमा फाग का रंग
*18 दिवसीय फगुआ जोहार के बारहवें दिन बरसेनी, पनिहा, गिजवार और सिलवार में हुआ फाग महोत्सव का आयोजन*
*फगुआ जोहार के माध्यम से लोक कला दल हो रहे सक्रिय – डॉ.अनूप*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी/विंध्य के आदिवासी जिला सीधी में पिछले 7 मार्च से फगुआ जोहार “फाग महोत्सव” का आयोजन नियमित रूप से चल रहा है जो दिनों दिन अपने रंग में आता जा रहा है या कहें कि फाग का रंग गाढ़ा होता जा रहा है जिसे ‘भारतीय संस्कृति’ के लिए अच्छे दिन कहे जा सकते हैं। फगुआ जोहार के बारहवें दिन इन्द्रवती नाट्य समिति का फाग महोत्सव इन्द्रवती लोक कला ग्राम बरसेनी, पनिहा, नारो, गिजवार और सिलवार आयोजित किया गया जिसमें बकवा, समेत बरसेनी,सिलवार और नारो के लोक कलाकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जहां गांवों में फाग महोत्सव जैसे त्यौहार दम तोड़ते दिख रहे हैं लोगों के पास भाई चारा तीज त्यौहार के लिए वक्त ही नहीं बचा है वहीं लोक कला संरक्षक नीरज कुंदेर और रोशनी प्रसाद मिश्र इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी के बैनर तले समय समय पर लोक महोत्सव के माध्यम से लोक संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।आयोजन की सार्थकता पर बात करते हुए समिति के संरक्षक डॉ अनूप मिश्र बताते हैं कि फाग महोत्सव के माध्यम से बघेलखंड के लोक कला दल सक्रिय हो रहे हैं और उनकी नई पीढ़ी भी अपनी पारंपरिक कला संस्कृति को लेकर सचेत हो रहे हैं यही आयोजन की बड़ी सफलता है।कार्यक्रम का संयोजन मोले प्रसाद पनिका, राजकरण कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा,धनेश गौतम और प्रमेश तिवारी ने किया।कार्यक्रम में बतौर कलाकर और कलाप्रेमी भारी संख्या में उपस्थित रहे जिनमें रोशनी प्रसाद मिश्र,रजनीश कुमार जयसवाल, प्रजीत कुमार साकेत,संदीप माझी, रावेंद्र सिंह, लल्लू सिंह, रामनरेश सिंह, राम सिंह, शिवनंदन सिंह, चंद्रभान सिंह, पंजाब सिंह, सुखसेन सिंह,अमरबहादुर सिंह,सोभनाथ सिंह, मोले प्रसाद पनिका, मखमल सिंह, घनुखधारी सिंह,शेषमणि प्रजापति,संतकुमार प्रजापति, लखपति प्रजापति, बुद्धसेन सिंह,राजेश प्रसाद पनिका,राजभान बैगा,लालमणि प्रजापति, रामजीत पनिका,शारदा प्रसाद गुप्ता, डॉ अंकित गुप्ता, रामकुमार कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा,उदयभान कुशवाहा, राममहेश कुशवाहा, राम कैलाश कुशवाहा,शिवसागर कुशवाहा,राम खेलावन कुशवाहा,विजय नारायण कुशवाहा,सुरेंद्र कुशवाहा,नीलम अगरिया,मनमोहन कुशवाहा,चिंतामणि गुप्ता,अश्वनी कुमार तिवारी,जितेंद्र कुशवाहा, सिद्धमुनी गुप्ता,जगदीश प्रसाद गुप्ता,मोहन सिंह सरपंच,भगवानदीन मिश्र,राकेश गुप्ता,प्रतीक गुप्ता, धनेश कुमार गौतम,रामावतार मिश्र, सुरेंद्र तिवारी,जगन्नाथ जायसवाल,सत्येंद्र केवट,अशोक तिवारी,नागेंद्र तिवारी,सूबेदार सिंह, निचीदाना यादव,अंबुज तिवारी,धीरज मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, शिवम तिवारी प्रमुख थे।




