मध्य प्रदेश
शोक जताने श्रमिक के घर पहुंचे सपा नेता

शोक जताने श्रमिक के घर पहुंचे सपा नेता
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। संसदीय क्षेत्र सीधी के मिसिरगमां निवासी श्रमिक रामनारायण रावत की बेटी प्रियंका रावत के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता जय सिंह राजू ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शोक संतप्त परिजनों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिवार की दयनीय आर्थिक हालत को देखते हुए श्री सिंह ने बेटी के दाह संस्कार के लिए आवश्यक अनाज एवं कुछ रुपयों की व्यवस्था भी लोगों के सहयोग से तात्कालिक रूप से कराई।




