क्राइम

धडल्ले से बिक रहा राजस्थान मिष्ठान भंडार में मीठा जहर  सिर्फ सैंपलिंग तक सीमित है खाद्य औषधि विभाग की कार्यवाही 

ar 728 ad
AR News Live

धडल्ले से बिक रहा राजस्थान मिष्ठान भंडार में मीठा जहर

सिर्फ सैंपलिंग तक सीमित है खाद्य औषधि विभाग की कार्यवाही

नकली मावा एवं कैमिकल से तैयार हो रही मिठाइयां

सीधी। शहर के सभी मुख्य स्थलों में मिठाई कारोबार को लेकर अपना कब्जा जमा चुके राजस्थान मिष्ठान भंडार के खिलाफ कार्यवाही की जहमत जिम्मेवार विभाग नहीं जुटा पा रहा है, यही वजह है कि कारोबारी द्वारा लगातार प्रतिष्ठानों की बढ़ोत्तरी की जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि जिला मुख्यालय में कैमिकल युक्त मिठाई का धडल्ले से करोबार करने वाले होटल संचालक पर कार्रवाई की हिम्मत जिला प्रशासन नहीं जुटा पा रहा है। कारोबारी द्वारा अपने मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री के लिए एक एक कर तीन दुकानों तक इस कारोबार को पहुंचा दिया है। कहने के लिए सरकार ने खाद्य औषधि विभाग बनाया हैं लेकिन सीधी जिले में यह विभाग सैंपलिंग तक सीमित हैं। खास बात यह है कि इस कारोबार में मिलावट की जानकारी जिले के सभी जिम्मेवार अधिकारियों को हैं लेकिन किसी के द्वारा इसके प्रतिष्ठान की जांच नहीं कराई जाती। प्रदेश सरकार के निर्देश पर दीपावाली पर्व को लेकर खाद्य औषधि विभाग द्वारा सैंपलिंग की गई थी लेकिन आज तक उस कार्यवाही का कोई रतापता नहीं चला है। आरोप है कि होटल संचालक ऐसे सभी जिम्मेवार अधिकारियों को गांधी जी की ताकत से मुट्ठी में कैद कर रखा है। और तो और जिले के राजनेताओं को भी इसके मिलावटी कारोबार की जानकारी हैं लेकिन किसी के द्वारा इसके प्रतिष्ठान की जांच को लेकर आवाज नहीं उठाई जाती। सूत्र बताते हैं कि होटल संचालक राजनेताओं की खातिरदारी में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी है यहीं वजह है कि उसकी खातिरदारी के आगे सब चुप्पी साधे बैठे हैं।

उल्लेखनीय हैं कि सीधी शहर में सात वर्ष पूर्व राजस्थान मिष्ठान भंडार के नाम पर कारोबार शुरू किया गया था जिसका कारोबार शहर के सभी मुख्य स्थलों पर पहुंच गया है। कहा जा रहा है कि मिठाई का करोबार संचालित करने वाले सवाई सिंह पिता हीरा सिंह राजपुरोहित ने किराए की एक दुकान ली थीं और इन्हीं सात वर्षो के भीतर उसने तीन दुकान खोल दी और तो और शहर के हृदय स्थल डैनिहा में करोड़ों की जमीन खरीद कर आलीशान बंगला तैयार कर लिया। इतना ही नहीं सीधी में आधा दर्जन से अधिक प्लाट भी इसने खरीद रखें हैं। इसके पीछे की एक ही वजह बताई जा रही है और वह कैमिकल युक्त मिठाई के विक्री का मुनाफा हैं इसमें इस होटल संचालक को महारथ हासिल हैं।

बॉक्स

जान बचाने जन आंदोलन की तैयारी

कैमिकल युक्त मिठाई का कारोबार करने वाले कारोबारी द्वारा धड़ल्ले से मीठा जहर बेचा जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते अब शहरवासी जान बचाने के लिए खुद जनांदोलन करने की योजना तैयार कर रहे हैं, सूत्र बताते हैं कि कुछ राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से मीठा जहर बेचने वाले इन प्रतिष्ठानों के सामने धरना प्रदर्शन कर उच्च स्तरीय टीम द्वारा जांच कराने के लिए रणनीति तैयार की जा रही हैं, अगर जिला प्रशासन इसके खिलाफ समय रहते निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही नहीं करता है तो अब शहरवासी खुद जान बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे। और इस दौरान अगर किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात की स्थिति निर्मित होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होंगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button