जादू टोने का शक, सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से काटी गर्दन, हत्या के बाद लाश के पास बैठा रहा आरोपी

ए आर न्यूज लाइव। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने कुल्हाड़ी से पड़ोस में रहने वाले एक युवक की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी गर्दन कट गई। इसके बाद आरोपी युवक के शव के पास ही बैठा रहा। सूचना मिलते ही पंधाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। शुरुआती जानकारी के रूप में टोने टोटके की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
हत्या के मामले को लेकर SP मनोज कुमार राय ने बताया कि पंधाना थाना क्षेत्र के छनेरा गांव में नत्थू नामक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी चंपालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना में जादू–टोने जैसी बात भी सामने आई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।




