क्राइम

फिल्म का ऐसा असर! बैग उठाया, 4000 रुपये लिए… हॉस्टल से भागे 9वीं क्लास के छात्र

ar 728 ad
AR News Live

फिल्म का ऐसा असर! बैग उठाया, 4000 रुपये लिए… हॉस्टल से भागे 9वीं क्लास के छात्र

विशाखापट्टनम के सेंट एन हाई बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं क्लास के चार छात्र सोमवार से लापता हैं. छात्रों के लापता होने की खबर मिलने के बाद बोर्डिंग हॉस्टल मैनेजमेंट ने CCTV कैमरे खंगाले तो चारों छात्र हॉस्टल की दीवार फांदकर बाहर जाते दिखे. मैनेजमेंट ने छात्रों के माता-पिता को घटना की जानकारी दी और उनके बारे पूछा. उन्होंने बताया कि उनके बच्चे घर नहीं आए हैं. इसके बाद हॉस्टल मैनेजमेंट ने महारानी पेटा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

 

भागने से पहले देखी थी ‘लकी भास्कर’ फिल्म

 

शुरुआती जांच में पता चला कि लापता चारों छात्रों ने एक दिन पहले एक्टर दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ देखी थी. बताया जा रहा है कि चारों छात्रों ने फिल्म देखने के बाद अपने दोस्तों को बताया था कि वे जब वापस लौटेंगे तो उनके पास गाड़ी, बंगला और खूब सारा पैसा होगा.

 

एक छात्र के पास थे 400 रुपये

 

बोर्डिंग हॉस्टल की दीवार फांदकर भागने वाले चारों छात्र 1. बोदापति चरण तेजा पुत्र श्रीनिवास राव, 2. गुडाला रघु पुत्र अप्पा राव, 3. नक्काला किरा कुमार पुत्र सत्यम और 4. कार्तिक पुत्र अप्पा राव 9वीं क्लास में पढ़ते थे. उनमें से एक छात्र के पास 12000 रुपये थे, जिसमें से 8000 रुपये फीस के तौर पर चुकाए गए थे और बाकी बचे 4000 रुपये लेकर हॉस्टल से निकल गया.

 

पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुटी

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल करते हुए लापता छात्रों का पता लगाने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई है. छात्रों का पता लगाने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button