ब्रेकिंग न्यूज़
अंजनीडोल एवं बहेराडोल के विस्थापन हेतु उपखण्ड स्तरीय समिति की बैठक 18 मार्च को कुसमी में..

अंजनीडोल एवं बहेराडोल के विस्थापन हेतु उपखण्ड स्तरीय समिति की बैठक 18 मार्च को कुसमी में..
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l उपखण्ड अधिकारी कुसमी ने जानकारी देकर बताया है कि संजय टाईगर रिजर्व के अंतर्गत बसे ग्राम अंजनीडोल एवं बहेराडोल के हितग्राहियों को विस्थापन हेतु उपखण्ड स्तरीय समिति की बैठक दिनांक 18.03.2023 स्थान कुसमी में दोपहर 02 बजे से नियत की गई है।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्राम अंजनीडोल एवं बहेराडोल की ग्रामसभा से संबंधित पत्रावली जिसमें विस्थापन से संबंधित सभी हितग्राहीवार अभिलेख उपखण्ड समिति की बैठक में उपलब्ध करावें ताकि चर्चा उपरांत निर्णय लिया जा सके।




