मध्य प्रदेश

मैहर में रफ्तार का कहर: ड्यूटी जा रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत

ar 728 ad
AR News Live

मैहर: जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां ड्यूटी जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझटोलवा गेट के पास देर रात हुई।

मृतक की पहचान ग्राम सरिया निवासी 30 वर्षीय धीरेन्द्र पांडे उर्फ धीरू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, धीरेन्द्र पांडे मोटरसाइकिल से ग्राम सरिया से बघवार स्थित अल्ट्राटेक फैक्ट्री में अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह मझटोलवा गेट के पास पहुंचे, उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां का माहौल गमगीन हो गया।

सूचना मिलने पर रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रेलर वाहन की तलाश की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button