सीधी

पोड़ी बस्तुआ स्कूल में विशेष समर कैंप शुरू, योग-प्राणायाम से लेकर व्यक्तित्व विकास तक सीख रहे छात्र

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी बस्तुआ में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष शिक्षण समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस समर कैंप में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कैंप का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुशासन और जीवन कौशल से जोड़ते हुए उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है।

ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित इस समर कैंप का शुभारंभ गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र मिश्र, समाजसेवी जवाहर यादव, उपसरपंच बृजलाल यादव, उपेंद्र शुक्ल आचार्य, बीआरसीसी कुसमी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी एवं प्राचार्य मनोज मिश्र की उपस्थिति में किया गया। 26 मई से शुरू हुए इस शिविर में विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम, खेल गतिविधियां, रचनात्मक प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों में शामिल कराया जा रहा है।

समर कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत ड्राइंग, पेंटिंग, लोकगीत, कविता वाचन, स्वतंत्र लेखन, स्वतंत्र वाचन और विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा व्यावहारिक रूप से दिया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समर कैंप में बच्चों की सक्रिय भागीदारी से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

इस अवसर पर प्राचार्य मनोज मिश्र, राकेश मिश्रा, गुनीलाल यादव, गोमती कोल सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button