सीधी कमर्जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 60 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त — तस्कर फरार

सीधी। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की गई।
सीधी कमर्जी पुलिस ने बोलेरो वाहन से बरामद की अंग्रेजी शराब
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम अदयपुर रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान बिना नंबर की एक सफेद बोलेरो आती दिखी। पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास करने पर चालक और उसका साथी खेतों की ओर भाग निकले।
वाहन की तलाशी में 05 पेटी (कुल 120 कैन, लगभग 60 लीटर) अंग्रेजी शराब — पावर 10000 बियर बरामद की गई। शराब की कीमत लगभग ₹24,000 आंकी गई है, जबकि बोलेरो वाहन (अनुमानित कीमत ₹10 लाख) को भी पुलिस ने जप्त कर लिया। बोलेरो और शराब को थाना लाकर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
सीधी कमर्जी पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक मनोज वर्मा, केसरी पांडेय एवं आरक्षक शुभम सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस टीम ने मौके पर पूरी सतर्कता और संयम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
सीधी कमर्जी पुलिस का संकल्प — अवैध तस्करी पर सख्त अभियान जारी
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी ने पदभार ग्रहण करते ही जिले में अवैध नशे और तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान शुरू किया है।
इसी अभियान की कड़ी में सीधी कमर्जी पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रही है।




