श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू ज़िला पंचायत सदस्य वार्ड कुबरी द्वारा तेंदुहा न १ में किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

ज़िला पंचायत सदस्य द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का कराया गया आयोजन
*कुंबरी वार्ड में धार्मिक आयोजन में उमड़ा जनसैलाब*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पवित्र श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है ऐसे में पूरा विंध्य धार्मिक आयोजनों में लगा हुआ है भक्तों के द्वारा कई आयोजन धार्मिक स्थलों में एवं अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन आमजन के सहयोग से एवं समस्त भक्त मंडली तेंदुहा न १ द्वारा किया गया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों के भी भक्तगण शामिल हुए देखते ही देखते उक्त कार्यक्रम में विशाल जनसैलाब देखने को मिला। सभी ने उक्त कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह दादू ने अपने वक्तव्य में बताया की हम लगातार कई क्षेत्रों में आयोजन करते आ रहे हैं। यह मेरा आयोजन नहीं है आमजन एवं हनुमंत लाल के भक्तों के द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास है जिसके माध्यम से कुबरी की जनता एकजुट होकर भक्तिमय माहौल में एकता का परिचय देने के लिए एकत्रित हुई। हम सब ने सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय की भावना को ध्यान में रखते हुए यह एक धार्मिक आयोजन कराया। समय-समय पर ऐसे आयोजनों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और भक्ति के माहौल में स्थानीय कला संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उक्त धार्मिक अनुष्ठान में समस्त जनता का अभूतपूर्व सहयोग रहा मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि आम जन सहयोग से पवित्र श्रावण मास में भी कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।




