ब्रेकिंग न्यूज़

एक्सीडेंटल गौवंश के लिए कांजी हाउस में शिवसेना वा गौसेवकों ने किया भंडारे का आयोजन

ar 728 ad
AR News Live

एक्सीडेंटल गौवंश के लिए कांजी हाउस में शिवसेना वा गौसेवकों ने किया भंडारे का आयोजन

 

सावन के पावन माह के चौथे सोमवार दिनांक 4/8/25 को नगर के कांजी हाउस वार्ड छः में शिवसेना वा गौसेवक साथियों एक विशेष भंडारे का आयोजन किया गया।जहा रोटी गुड़ का भोग लगा कर गौ वंशो को खिलाया

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा स्वयं हम सभी ने अपने हाथो से प्रसाद बनाया जो काफी आनंद मय भाव पूर्ण रहा यह आयोजन उन दुर्घटनाग्रस्त एवं असहाय गौ माता के लिए समर्पित था, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और जिनका सहारा अब केवल मानवीय संवेदना है

इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से घायल एवं उपेक्षित गौवंश के बीच पहुंचकर उन्हें पौष्टिक भोजन कराया गया। आयोजन का उद्देश्य केवल गौ माता को भोजन उपलब्ध कराना नहीं था, बल्कि समाज को यह संदेश देना था कि गौ सेवा ही सच्ची सेवा है

गौरतलब है कि शास्त्रों में गौ माता को पूजनीय बताया गया है, और कहा गया है कि उनके शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। लेकिन आज वही गौ माता सड़कों पर घायल, उपेक्षित और भूखी-प्यासी घूमती पाई जाती हैं।

श्री पांडे ने बताया कि यह आयोजन केवल एक दिन की सेवा न होकर एक सतत प्रयास का हिस्सा है। भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजनों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी गौ माता भूखी न रहे, घायल न पड़े और समाज में उनकी गरिमा पुनः स्थापित हो।

इस मानवीय पहल में समाज सेवी प्रियंका शुक्ला जी की भी अहम भूमिका रहा

इस मानवीय पहल ने जनमानस में सकारात्मक संदेश फैलाया और गौ सेवा की चेतना को जागृत किया।

प्रमुख रूप सेशिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले,गौ रक्षा सेवक केशव मिश्रा, शिवसेना नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान,नगर सह आयोजक राजन मिश्रा,गौ सेवक आर्यन गुप्ता,युवा सेना जिला सयोजक अकास परांडे,प्रिंस मिश्रा, साजन कुमार,अतुल मिश्रा सहित कई गौ सेवक युवा थी रहे मौजूद जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button