ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिल्ली के CM से मुलाकात के बाद शरद पवार का बड़ा बयान- ‘हम अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने के लिए दूसरे…’

ar 728 ad
AR News Live

दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने मुंबई में गुरुवार (25 मई) को एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा कि देश में संकट है और यह दिल्ली तक सीमित मुद्दा नहीं है. एनसीपी और महाराष्ट्र की जनता केजरीवाल का समर्थन करेगी. हम केजरीवाल का समर्थन करने के लिए अन्य नेताओं से भी बात करेंगे. हमें सभी गैर-बीजेपी पार्टियों को एक साथ लाने पर ध्यान देना चाहिए. यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि सभी गैर-बीजेपी दल अरविंद केजरीवाल का समर्थन करें.

 

सीएम केजरीवाल ने क्या कहा?

 

मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम शरद पवार का शुक्रिया करते हैं. मौजूदा समय में देश की राजनीति में उनका कद सबसे ऊंचा है. हम उनसे अपील करते हैं कि दूसरे दलों को भी वो इकट्ठा करें. सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर ये ऑर्डिनेंस राज्यसभा में पास नहीं हुआ तो 2024 का सेमीफाइनल होगा और मोदी सरकार की वापसी नहीं होगी. अध्यादेशों का इस्तेमाल कर चुनी हुई सरकारों को काम नहीं करने दिया जा रहा है, यह देश के लिए अच्छा नहीं है.

 

पंजाब के सीएम भी साथ में थे मौजूद

 

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया था, “दिल्ली के लोगों को उनके हक़ दिलाने के लिए आज श्री शरद पवार जी से मुलाक़ात करके उनका समर्थन माँगेंगे.” शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और दिल्ली की मंत्री आतिशी मौजूद थीं. इन नेताओं की मुलाकात मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में हुई. एनसीपी नेता अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल सहित कई नेताओं ने आप नेताओं का स्वागत किया.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button