क्राइम

थाना अमिलिया: बालिका पर लैंगिक हमला समाज के लिए कलंक, निगरानीकर्ता सह आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया 

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस अधीक्षक श्री रवीन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के दिशा-निर्देश में थाना अमिलिया पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण व लैंगिक शोषण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण

थाना अमिलिया में अपराध क्रमांक    671/2024 धारा 137 BNS तथा गुम इंसान प्रकरण में नाबालिग बालिका के लापता होने की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा थाना प्रभारी अमिलिया को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस टीम एवं साइबर सेल की सहायता से पीड़िता को दस्तयाब कर महिला ऊर्जा डेस्क सीधी में उपनिरीक्षक पूनम सिंह के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। इसके पश्चात माननीय न्यायालय में भी पीड़िता के बयान कराए गए।

 

अनुसंधान में पाया गया कि मुख्य आरोपी अर्जुन केवट ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर बाहर बुलाया था एवं उसे एसबीआई का एटीएम कार्ड देकर आर्थिक सहायता प्रदान की थी। आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ गलत कृत्य किए जाने के दौरान उसके सह-आरोपी राहुल उर्फ रवींद्र केवट (पिता मुन्नी लाल केवट) तथा आशिक केवट (पिता रामस्वामी केवट) द्वारा निगरानी की जाती थी एवं अपराध में सहयोग किया जाता था।

 

मामले में धारा 64(2)(ड), 70(2), 97, 49 BNS 2023 एवं पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 3/4, 5L/6 का इजाफा किया गया।

 

फरार आरोपी की गिरफ्तारी

 

साइबर सेल की मदद से फरार आरोपी राहुल उर्फ रवींद्र केवट का टॉवर लोकेशन पन्ना जिले के थाना देवेंद्र नगर में प्राप्त हुआ।

 

उपनिरीक्षक इंद्राज सिंह, आरक्षक दीपेंद्र कुमार (260), आरक्षक सतीश सिंह (487) द्वारा 7 मार्च 2025 को सुंदरा थाना देवेंद्र नगर, जिला पन्ना से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी को भेजा गया जेल

 

गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को 8 मार्च 2025 को माननीय विशेष न्यायालय, सीधी में पेश किया गया, जहां से वारंट बनने के बाद उसे पड़रा जिला जेल भेज दिया गया।

 

टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक इंद्राज सिंह (अन्वेषक), सहायक उप निरीक्षक लाल मणि बंसल, आरक्षक दीपेंद्र कुमार (260), आरक्षक सतीश सिंह (487), महिला आरक्षक संगीता बैस (428) एवं चालक नीरज पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

 

पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button