ब्रेकिंग न्यूज़

डरी हुई भाजपा छल बल का सहारा ले रही है कांग्रेसजन घोषणापत्र के पांच न्याय को घर घर ले जायें

ar 728 ad
AR News Live

डरी हुई भाजपा छल बल का सहारा ले रही है कांग्रेसजन घोषणापत्र के पांच न्याय को घर घर ले जायें

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने किए वादे पूरे नहीं किये| देश और प्रदेश का किसान, युवा और महिलाओं सहित समाज का हर वर्ग भाजपा की सरकार से परेशान हो चुका है|

वे चुरहट क्षेत्र के ग्राम बघवार, रामपुर नैकिन, पटौहा और कुस्परी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की भाजपा इतनी डरी हुई है कि छल बल के सहारे वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है और 400 पार का नारा देकर मनोवैज्ञानिक दबाव डाल रही है| आप सभी ने इनके छल बल के चक्रव्यूह को तोड़कर जिस प्रकार मुझे चुरहट विधानसभा में ऐतिहासिक विजय दिलाई है उसी प्रकार लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाइए। यह चुनाव कमलेश्वर पटेल नहीं लड़ रहे हैं बल्कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक जाबाज कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। भाजपा अपने को चुनावों में हारा हुआ मानकर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दल के नेताओं को परेशान कर रही है और उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश कर रही है| महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है| विधानसभा में किए गए वादों को भाजपा ने नहीं निभाया है| उन्होंने कहा की इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है और बीजेपी का भ्रष्टाचारी चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने सभी समाज के लोगों के लिए योजनाएं बनाई कांग्रेस पार्टी ही सर्व समाज का विकास कर सकती है| हम सब मिलकर और संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि किसानों की समस्या, युवाओं की समस्या और जनहित के सभी मुद्दों को लेकर आपको जन-जन तक पहुंचना है| आम जनमानस में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश है। कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है| लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ रही है और उन्हीं के दम पर जीतेगी| हम सभी को संगठित होकर उत्साह के साथ बूथ स्तर पर लड़ाई लड़नी है| हम सभी को जन-जन तक पहुंचना है और उन्हें भाजपा की जन विरोधी नीतियां बतानी हैं| हमें कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित पांच न्याय को घर घर पहुंचाना है। इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी सीधी श्री ज्ञान प्रताप सिंह जी ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह सभी कार्यकर्ताओं से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता,कार्यकर्ता सहित आम जन उपस्थित थे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button