प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे अनुसूचित जाति के वर्गों का हुआ सशक्तिकरण — डॉक्टर कैलाश जाटव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे अनुसूचित जाति के वर्गों का हुआ सशक्तिकरण — डॉक्टर कैलाश जाटव
भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के जन समर्थन में हुई कई बैठकें
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने स्थानीय वैश्णवी गार्डन में अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में अनुसूचित जाति के वर्गों का सशक्तिकरण और उत्थान हुआ है। चाहे निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था हो, छात्रवृत्ति हो या फिर सेवा के क्षेत्र सभी जगह अनुसूचित जाति के वर्ग के लोगों का जीवन स्तर उठा है।
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जाटव ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग वर्ग के लोगों को केवल वोट बैंक बना कर रखा था। 60 वर्षों के शासनकाल में हमारा कांग्रेस ने भरपूर शोषण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के चलते, आज देश विश्व की महाशक्ति बनने जा रहा है। भारत विश्व गुरु बने और विकास की यह अविरल धारा चलती रहे इसके लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
इसके पश्चात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, साकेत समाज, कोरी समाज, प्रजापति समाज और बंसल समाज की सामाजिक बैठके और बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी कमलेश्वर सिंह, लोकसभा संयोजक के के तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी लाल शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति के लोकसभा प्रभारी सुभाष वर्मा , सह प्रभारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा सीधी जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदान साकेत, जिला महामंत्री महेश प्रजापति, उपाध्यक्ष शिवलाल साकेत,सुमन साकेत, मोहित वर्मा, बृजेन्द्र साकेत, राजेश कोरी ,राम बहादुर साकेत, हरिकेश साकेत सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




