सीधी

सीधी में रेत से लदा ट्रक बना कहर: बस का इंतजार कर रही महिला और बच्ची को रौंदा, चालक फरार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी, मध्य प्रदेश: सीधी में रेत से लदा ट्रक बना कहर जब बुधवार सुबह करीब 10 बजे शहडोल से रीवा की ओर जा रहा एक ट्रक तेज रफ्तार से अर्जुन नगर तिराहे पर पहुंचा। बस का इंतजार कर रहे लोगों को कुचलते हुए ट्रक ने दिल दहला देने वाला हादसा कर दिया।

 

सीधी में रेत से लदा ट्रक बना कहर: भतीजी और महिला की मौत

 

सीधी में रेत से लदा ट्रक बना कहर उस वक्त बना जब खरहना निवासी संतोष पाल अपनी भतीजी मनू पाल के साथ रीवा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक मोड़ा और पास में खड़ी मनू पाल और रीवा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला सावित्री बाई को कुचल दिया।

सीधी में रेत से लदा ट्रक बना कहर: बाइक और साइकिल को भी नुकसान

 

सीधी में रेत से लदा ट्रक बना कहर यहीं नहीं रुका। हादसे के दौरान ट्रक ने पास में खड़ी एक साइकिल और एक पल्सर बाइक को भी जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

 

सीधी में रेत से लदा ट्रक बना कहर: चालक फरार, ट्रक जब्त

 

सीधी में रेत से लदा ट्रक बना कहर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पिपराव थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button