विंध्य प्रदेश

40 अधिकारियों पर रीवा कलेक्टर का शिकंजा, वेतनवृद्धि रोकने की चेतावनी

ar 728 ad
AR News Live

रीवा। सीएम हेल्पलाइन मामलों के निपटारे में लापरवाही बरतने पर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने 40 अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनकी वेतनवृद्धि रोक दी जाएगी। यह कदम उन मामलों में उठाया गया है, जो 100 दिन से अधिक समय से लंबित हैं।

रीवा कलेक्टर की सख्त चेतावनी

रीवा कलेक्टर ने साफ कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें जनता की प्राथमिक समस्याओं से जुड़ी होती हैं, इसलिए उनका समय पर समाधान होना बेहद जरूरी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी और जनहित मामलों में देरी को गंभीर लापरवाही माना गया है।

रीवा कलेक्टर ने जारी किए नोटिस

नोटिस पाने वालों में एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हैं। इनमें एसडीएम स्तर पर वैशाली जैन, पीएस त्रिपाठी, पीयूष भट्ट, संजय जैन, अनुराग तिवारी और पीके पाण्डेय के नाम शामिल हैं।

रीवा कलेक्टर के निशाने पर आए अधिकारी

तहसीलदार स्तर पर अनुपम पाण्डेय, अरुण यादव, शिवशंकर शुक्ला, विन्ध्या मिश्रा, अर्जुन बेलवंशी, विनयमूर्ति शर्मा, आंचल अग्रहरी, जीतेंद्र तिवारी और राजेन्द्र शुक्ला के नाम हैं। इसी तरह जनपद सीईओ, विभागीय अधिकारी और अन्य जिला अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा गया है।

रीवा कलेक्टर ने बताया कारण

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतें सरकार की जनहितकारी योजनाओं और व्यवस्था की साख से जुड़ी होती हैं। इनके समाधान में देरी से जनता में असंतोष फैलता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button