सीधी
महर्षि अरविंद के राष्ट्रचिंतन से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण का संकल्प

सीधी। महर्षि अरविंद घोष की जयंती पखवाड़े के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सीधी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिला स्तरीय व्याख्यानमाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में महर्षि अरविंद के राष्ट्रचिंतन, आध्यात्मिक दर्शन, शिक्षा और चरित्र निर्माण संबंधी विचारों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि विधायक रीती पाठक ने युवाओं से ज्ञान के साथ संस्कार, चरित्र और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की शुरुआत व्यक्ति के निर्माण से होती है।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। वहीं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत त्रिवेणी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के पदाधिकारी, नवांकुर संस्थाओं के सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




