सीधी
स्थानीय उत्पादों से सजेगा राखी मेला, महिला समूहों को मिलेगा बाजार

सीधी। राखी पर्व के अवसर पर आजीविका मिशन द्वारा 23 से 25 अगस्त तक मानस भवन, सीधी में तीन दिवसीय राखी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की थीम “स्थानीय उत्पाद, स्थानीय पहचान, आत्मनिर्भर सीधी की शान” रखी गई है।
मेले में महिला स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार मिलेट्स, महुआ उत्पाद, बांस, जूट, हैंडलूम, अरहर दाल, अचार, एलईडी बल्ब, मूर्तियां, पंजा दरी और दोना-पत्तल सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।
आयोजकों ने आमजन से मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और महिला उद्यमियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।




