ब्रेकिंग न्यूज़
मकर संक्रांति पर पूनम ने बांटे लड्डू एवं खिलौने

मकर संक्रांति पर पूनम ने बांटे लड्डू एवं खिलौने
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्र. 18 की पार्षद श्रीमती पूनम सोनी ने थनहवा टोला में लाई के लड्डू एवं खिलौनों का वितरण किया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पार्षद ने उन्हें लड्डू एवं खिलौनों का वितरण किया। लड्डू एवं खिलौने पाने से बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। वहीं महिलाओं के चेहरे पर भी लड्डू पाने से त्यौहार की चमक दिखी। इस दौरान पार्षद पूनम सोनी के साथ दयावती सोनी, तैमुल बुआ, नसरीन कौसर, मीना कोल, जनौर, पार्वती केवट, रन्नू कोल, सुशीललता केवट, चोटाई रावत आदि उपस्थित रहे।




