थाना अमिलिया में मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम के तहत निरंतर लोगों को किया जा रहा जागरूक

थाना अमिलिया पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा संचालित मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम जिसमें प्रोग्राम के अनुसार दिनांक 9/10/2024 को सार्वजनिक स्थान पर जागरूकता कार्यक्रम संपादित करें जिसके अनुपालन पर आज दिनांक 09/10/2024 स्थान अमिलिया बस स्टैंड मे जागरूकता कार्यक्रम नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमे बताया गया वेदना को समझने के लिए संवेदना जरूरी होनी चाहिए भाषा का अनुवाद तो हो सकता है लेकिन भावनाओं का नहीं इनके प्रतिकूल कृत ना करें लैंगिक हमला समाज के लिए कलंक है और अभिशाप भी है बालक बालिकाएं महिलाओं परिवार जैसा व्यवहार करें जिसमें बालिकाओं बालको एवं महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार यौन शोषण एवं हिंसा के संबंध में तथा रूढ़िवादिता, दहेज, नशा, अश्लीलता और संवेदनशीलता भ्रूण हत्या और अशिक्षा लिंग भेद के बारे मे बताया गया तथा हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया




