ब्रेकिंग न्यूज़

देश सेवा करने वाले युवाओं की घोर विरोधी हैं केंद्र की भाजपा सरकार – पंकज

ar 728 ad
AR News Live

देश सेवा करने वाले युवाओं की घोर विरोधी हैं केंद्र की भाजपा सरकार – पंकज

 

सरकार का नर्सिंग कालेज के दोषियों के साथ गठबंधन – दादू

 

देश के सैनिकों का मखौल उड़ा रही है सरकार – दादू

——————————————————

18 जुलाई को युवा कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी, 14 जुलाई 2024

जिला युवक कांग्रेस की बैठक कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन में पंकज सिंह प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस के मुख्य आतिथ और देवेंद्र सिंह दादू की अध्यक्षता में 18 जुलाई को आयोजित होने वाले सत्याग्रह,धरना में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।

यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से सेवा के लिए समर्पित देश के डॉक्टर और सैनिकों के विरोधी सरकार है। देश के डॉक्टर जनमानस की सेवा करने के लिए तत्पर रहते हैं जो देश सेवा से जुड़ा हुआ कार्य करते है। भाजपा इन डॉक्टरों को अपनी लेबोटरी में फर्जी डॉक्टर बनाकर देश सेवा की भावना रखने वाले डॉक्टरों के साथ अन्याय करना चाहती है। देश के युवाओं के लिए बड़ा खतरा और योग्य युवाओं के साथ खिलवाड़ है।

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि ने कहा कि सरकार नर्सिंग कॉलेज घोटाले में संलिप्त दोषियों के साथ हैं क्योंकि सरकार नर्सिंग कॉलेजों के दोषी अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जबकि मध्य प्रदेश के लाखों छात्र छात्राओं की सरकार को कोई चिंता नहीं हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि जांच के बावजूद नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी मान्यता दिया जा रहा है।

आगे श्री दादू ने कहा अग्निवीर को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार देश की सेवा करने वाले सैनिकों की सेवा का मखौल उड़ाकर अग्निवीर योजना लेकर आयी है जिससे सैनिकों के मनोबल को तोड़ने का काम इस सरकार द्वारा किया जा रहा है। अग्निवीर योजना से युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जो सेना में जाना चाहते हैं उन युवाओं को अग्निवीर के नाम पर केवल चार साल के लिए सेवा करने का मौका मिलेगा और फिर वे बेरोजगार हो जायेंगे, इससे इन युवाओं को सेना में मिलने वाली जो सुविधाएं हैं उससे भी वंचित रहना पडे़गा। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर जिला युवक कांग्रेस 18 जुलाई को सत्याग्रह,धरना करेगी।

तैयारी बैठक में मुख्य रुप से उत्सव सिंह,चुरहट विधानसभा पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह,प्रकाश परिहार,सीधी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपक मिश्रा ,धौहनी पूर्व अध्यक्ष विनय मिश्रा ,करुण सिंह ,निलेश पांडेय ,अतुल गुप्ता ,शिवम् मिश्रा ,भूपेन्द्र बघेल,जातिन सिंह,यथार्थ कामदर,सानेद्र सिंह,राज बहादुर विश्वकर्मा,सर्वेश गुप्ता,अमर जयसवाल,अजीत कुमार विश्वकर्मा,शिवम् चंदेल,मनोज सिंह,राज जनकपुर,राजपाल गुप्ता,अनुराग गुप्ता,अंकित तिवारी,मनीष तिवारी,सबीर ख़ान,रजनीश कुमार पांडेय,हिमांशु गुप्ता,रामजनम विश्वकमा,रवी विश्वकर्मा,विकास सिंह, ओम बघेल,धीरेंद्र जयसवाल,राजेश यादव,आकाश गुप्ता,भास्कर साहू,शिवेंद्र द्विवेदी,अभिमन्यु ,देवी दास,बाबूलाल प्रजापति,तेजबली साहू,सूर्या साहू,कुंवर बघेल,भूपेन्द्र सिंह,जैकी सहित सैकडों युवा साथी सम्मिलित रहे।।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button