ब्रेकिंग न्यूज़

व्यवस्थित करें बैठके, एक पखवाड़ा और लगाऐ सदस्यता कार्य के लिए — प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय  जिले में सदस्यता एक लाख इक्यान्वे हजार पार — देव कुमार 

ar 728 ad
AR News Live

व्यवस्थित करें बैठके, एक पखवाड़ा और लगाऐ सदस्यता कार्य के लिए — प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय

जिले में सदस्यता एक लाख इक्यान्वे हजार पार — देव कुमार

भाजपा की जिला स्तरीय सदस्यता समीक्षा बैठक संपन्न

सीधी। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई।

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिले के संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं क्योंकि लोकसभा स्तर पर सीधी लोकसभा प्रदेश के सातवें स्थान पर और जिला स्तर पर सदस्यता में सीधी जिला अंडर 20 में शामिल है। यह सब भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और जांबाज कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतिफल है। आगामी दो अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक एक बार पुनः सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। इस अभियान में एक पखवाड़े का समय पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारी पूर्ण समर्पण भाव से शत प्रतिशत सदस्यता लक्ष्य अर्जित करने के लिए संकल्पित होकर जुट जाएं। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी श्री पाण्डेय ने सभी मोर्चा और मंडलों के पदाधिकारी से व्यक्तिगत सदस्यता लक्ष्य और सदस्यता पर व्यापक लेखा-जोखा लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बधाइयां देते हुए कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर हमने जिले में एक लाख इक्यान्वे हजार से अधिक सदस्य बनाए हैं। विषम परिस्थितियों जैसे नेटवर्क का अभाव, ओटीपी, बारिश आदि के बावजूद भी हम सभी ने जिले की शानदार सदस्यता की है। 15 तारीख तक प्रत्येक पार्टी का कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपना सदस्यता लक्ष्य पूर्ण करते हुए सदस्यता सुनिश्चित करने में जुटे। इसके पश्चात 16 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता आरंभ होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने नवरात्रि के पावन पर्व की सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सदस्यता लक्ष्य पूर्ति का आह्वान किया है।

 

सदस्यता में लगे सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र — विश्वामित्र पाठक

सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सिहावल विधानसभा में हमने सदस्यता का 60 लक्ष्य प्राप्त किया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। आगामी आने वाले दिनों में हम सिहावल विधानसभा को लक्ष्य से और ऊपर तक लेकर निश्चित रूप से ले जाने में सफल होंगे। जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार ने भी शानदार सफलता सदस्यता लक्ष्य जीत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, मोर्चे के प्रदेश मंत्री एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिले के सदस्यता प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह चौहान, संदीप शर्मा, डॉक्टर यू के श्रीवास्तव, अधिवक्ता राम प्रसाद वैश्य, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, विनोद साकेत, मोतीलाल पटेल, संतोष पाण्डेय, जिला मंत्री अखिलेश पाण्डेय, सुनीता रानी वर्मा, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्षों में पूनम सोनी, राजमणि साहू, राकेश मौर्या, लोरिक प्रसाद यादव, मण्डलअध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, संजय सिंह चौहान, रामराज गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला,पुनीत पाण्डेय, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह, विनोद सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और सदस्यता अभियान टोली के सदस्य उपस्थित रहे


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button