ब्रेकिंग न्यूज़

दुकानों का किराया वसूलने नपा को छूट रहा पशीना*

ar 728 ad
AR News Live

*दुकानों का किराया वसूलने नपा को छूट रहा पशीना*

 

पिछले वित्तीय वर्ष भी नही वसूला गया था किराया-जलकर सहित अन्य मदों की नहीं हो रही वसूली

 

 

 

सीधी| जिला मुख्यालय के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर नगर पालिका द्वारा शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण कराते हुए वहां निर्मित दुकानों को किराए पर दिया गया है। अपनी इन दुकानों से किराया वसूल करने में नगर पालिका का राजस्व अमला फिसड्डी साबित न हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न काम्प्लेक्स में संचालित होने वाली दुकानों से किराए की वसूली करने के लिए एक करोड़ से अधिक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके मुकाबले जून 2024 तक नगर पालिका की टीम महज साढ़े 17 लाख रूपए की वसूली दुकानदारों से करने में सफल हुई है। वसूली की यह कछुआ चाल यदि बनी रही तो पूरी उम्मीद है कि न नगर पालिका स्वयं की दुकानों परनिर्धारित किए गए किराए की शत प्रतिशत वसूली करने में कामयाब नहीं हो पाएगा नगर पालिका की सीमा में रहने वाले उपभोक्ताओं से जल कर के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य से वसूली फिलहाल काफी दूर है।नगर पालिका ने शहर के 24 वार्डों में जल कर 3 हजार 76 उपभोक्ता पंजीकृत कर रखे हैं। जिनसे चालू वित्तीय वर्ष में टैक्स की वसूली के लिए 20 लाख 55 हजार740 रूपए का लक्ष्य तय किया गया है। जून 2024 तक लक्ष्य के मुकाबले नगर पालिका परिषद्, सीधी नगर पालिका की टीम 3 लाख 51 हजार 395 रूपए का टैक्स वसूल कर पाई है। इस तरह से नगर पालिका को जल कर के रूप में 17 लाख 4 हजार 345 रूपए की वसूली करनी शेष है। पिछले वित्तीय वर्ष में 37 लाख 97 हजार 299 रूपए का टारगेट तय किया गया था, जिसके मुकाबले 23 लाख 3 हजार 365 रूपए की वसूली नगर पालिका कर पाई थी। दोनों वित्तीय वर्ष को यदि जोड़ दिया जाय तो नगर पालिका को उपभोक्ताओं से 68 लाख 53 हजार 39 रूपए की वसूली करनी थी जिसके मुकाबले जून 2024 तक महज 5 लाख 84 हजार 760 रूपए की वसूली हो पाई है। जिसका प्रतिशत 8.53 है।

 

*पुरानी वसूली भी है बकाया*

मिली जानकारी के अनुसार शहर के अम्बेडकर चौक, अस्पताल चौक, गांधी चौक, सम्राट चौक, गोपालदास रोड, पटपरा रोड सहित अन्य स्थानों पर शॉपिंग काम्प्लेक्स स्थित है। इन सभी काम्प्लेक्स में संचालित होने वाली नगर पालिका की दुकानों की संख्या 837 है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन सभी दुकानों से किराए की वसूली का लक्ष्य 1 करोड़ 75 लाख 7 हजार 856 रूपए निर्धारित किया गया है। जिसके मुकाबले 30 जून 2024 तक नगर पालिका का राजस्व विभाग 17 लाख 90 हजार 871 रूपए का किराया किसी तरह वसूल कर पाया है। वसूली का प्रतिशत 16.65 है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में 5 माह का समय शेष बचा हुआ है। ऐसे में लक्ष्य के अनुरूप वसूली के आसार कम नजर आते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष दुकानों का किराया 33 लाख 77 हजार 975 रूपए बकाया है जबकि पिछले वर्ष नगर पालिका 14 लाख 40 हजार 368 रूपए की वसूली कर पाया था। दोनों वित्तीय वर्ष को मिलाकर कुल बकाया 1 करोड़ 41 लाख 35 हजार 831 रूपए है, जबकि नगर पालिका 32 लाख 31 हजार 23913 रूपए की वसूली कर पाया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button