ब्रेकिंग न्यूज़

अब तो कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष कह रह अबकी बार 400 पार, फिर मोदी सरकार — सीएम डॉक्टर मोहन यादव 

ar 728 ad
AR News Live

अब तो कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष कह रह अबकी बार 400 पार, फिर मोदी सरकार — सीएम डॉक्टर मोहन यादव

 

भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने विशाल जनसभा, और गाजेबाजे के साथ परंपरागत नृत्य और विशाल जुलूस के साथ दाखिल किया नामांकन, उमडा है जन सैलाब

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी ।अबकी बार 400 पार भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल नारा नहीं है, बल्कि भारत के सामर्थ्य का प्रगतिकरण होगा। यह बात केवल हम नहीं बल्कि कांग्रेसी सहित समूचा विपक्ष कह रहा है। केवल इतना ही नहीं विपक्ष सदमे में है और मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व के कारण और आज हर व्यक्ति मोदी मोदी के नारों के बीच आत्मविश्वास के साथ कह रहा है, आएगा तो मोदी ही।

उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन के पूर्व स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित विशाल जनसभा में कहीं।

 

राम मंदिर पर जिसने लगाया अड़ंगा, उसका हुआ सफाया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर को काल्पनिक बताया था। केवल इतना ही नहीं राम मंदिर निर्माण और शिलान्यास में भी नहीं पहुंचे और ना ही उद्घाटन में। ऐसे कुकर्म करने वाली कांग्रेस को जनता ने हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है।

 

कांग्रेसी मुंह छुपाए छुपाए रहे हैं भाग

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को प्रचंड मतों से विजय बनाने की अपील के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रही है और जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए मुख्य मंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी और प्रत्याशी मुंह लुकाऐ लुकाऐ भाग रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा का कार्यकर्ता उत्साहित और प्रफुल्लित है।

 

कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी धारा 370 समाप्ति के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। जिनका सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 का खात्मा कर, एक भारत श्रेष्ठ भारत का कार्य किया है।

 

कोविड में भी देश रहा सशक्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना कल में भी दृढ़ता के साथ जनता के कल्याण के लिए खड़ा रहा। वहीं दूसरी ओर दुनिया के बड़े-बड़े देश घुटने टेक दिए थे। हमने साल भर के अंदर दो-दो वैक्सीन का निर्माण कर 145 करोड़ देशवासियों को निशुल्क वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराया। केवल इतना ही नहीं दुनिया के कई देशों को हमने निशुल्क वैक्सीन देकर भारत के गौरव को ऊंचा किया है।

 

हमारा परिवार वसुधैव कुटुंबकम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का परिवार विश्व वसुधैव कुटुंबकम है। 145 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी के पारिवारिक अंग हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी ने केवल देश का सर्वांगीण विकास ना करते हुए सांस्कृतिक पुनरुत्थान भी किया है

 

राम मंदिर निर्माण महाकाल कॉरिडोर सहित सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की थीम पर भाजपा आगे बढ़ रही है। हम सब ऋषि मुनियों की संतान हैं, हम अच्छाई करते हैं किंतु विपक्षी बुराई को ढूंढते और प्रचारित करते हैं । अंत में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों हाथ जोड़कर जनता का अभिनंदन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को प्रचंड मतों से विजई बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करने की बात कही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा खड़े होकर दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का अभिवादन किया और जोरदार भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डॉक्टर मोहन यादव ,प्रहलाद पटेल और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जोरदार नारे तालिया की गड़गड़ाहट के बाद के बीच लगे। जनता जनार्दन ने खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभिनंदन स्वीकार किया।

 

विजय श्री के लिए करें जोरदार तैयारी– राजेंद्र शुक्ला

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को विजई बनाने की बात के साथ कहा कि कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए जीत को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जुट जाएं।

स्वर्णिम भारत के लिए भाजपा को जिताऐ——प्रहलाद पटेल

पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के पक्ष में विजय श्री का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को स्वर्णिम भारत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का जितना अनिवार्य है। उपस्थित जन समुदाय को में देखकर जीत के प्रति सत्र प्रतिशत अस्वस्थ हूं ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मन विश्व में बड़ा है।

 

आपका आशीर्वाद ही मेरी पूंजी– डा राजेश मिश्रा

भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने जनता जनार्दन का दोनों हाथ जोड़कर अभिनंदन करते हुए कहा कि जनता जनार्दन की सेवा मेरी रुचि का विषय है। मैं आपके आशीर्वाद से आपकी सेवा में 24 घंटा समर्पित कर दूंगा।

 

चुनाव में जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता है तैयार — राधा सिंह

मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से जीतने के लिए तैयार है। पार्टी का कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता का आशीर्वाद लेने के लिए घर-घर दे रहे दस्तक।

भाजपा को जीताकर मोदी को प्रदान करें मजबूती — रीती पाठक

पूर्व सांसद और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना विकसित भारत को पूर्ण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा को अपना भरपूर आशीर्वाद और स्नेह प्रदान करें।

 

4 जून को मनेगी दीवाली — देव कुमार

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने स्वागत भाषण में कहा कि सीधी लोकसभा भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजई बनाने के लिए जनता तैयार खड़ी है ।19 तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रही है। 4 जून को हम विजय श्री की भव्य दीपावली मनाएंगे। जनसभा का संचालन लोकसभा संयोजक के के तिवारी और आभार प्रदर्शन विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दिलीप शाह ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सिंगरौली जिला संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी ,सिंगरौली जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, विश्वामित्र पाठक, शरद कोल, रामनिवास शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, रामकुमार साहू, प्रमिला साकेत, देवेश पांडे ,सिया दुलारी साकेत ,अनुराधा सिंह, सुशीला सिंह, श्री कृष्ण गुप्त सहित लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान विधायक, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा के पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता हजारों हजार समर्थकों के साथ उपस्थित रहे।

 

ढोल नगाड़ों और नृत्य के बीच निकाला रोड शो

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल राधा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान सहित सभी नेताओं ने भव्य रथ में सवार होकर विशाल रोड शो किया, जिसमें परंपरागत लोक नृत्य के बीच ढोल नगाड़े के साथ काफिला छत्रसाल स्टेडियम से लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचा।काफिले में हजारों समर्थकों ने की पुष्प वर्षा और साथ अतिथियों का शानदार स्वागत किया।

लाडली बहनों ने दिखाया कलश

भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन के पूर्व आयोजित विशाल रोड शो को जगह-जगह लाड़ली लक्ष्मी और लाडली बहनों ने कलश दिखाकर पार्टी नेताओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें विजय श्री का आशीर्वाद दिया।

 

गजमाल से हुआ शानदार स्वागत

पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का गजमाल से शानदार स्वागत किया ।

 

शहर में रही चर्चा गरम

भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन के पूर्व हुई आयोजित सभा उसके पश्चात शोभा यात्रा में उमड़े हुए लोगों को लेकर शहर में चर्चा का बाजार गर्म रहा की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा बड़ी जीत के अंतर के साथ चुनाव जीतेंगे।

 

कई कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य नेताओं की उपस्थिति के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह चौहान ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button