ब्रेकिंग न्यूज़

नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पार्टी की मजबूती के लिए करें कार्य* — *शरदेन्दु* 

ar 728 ad
AR News Live

*नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पार्टी की मजबूती के लिए करें कार्य* — *शरदेन्दु*

 

मंडल अध्यक्ष मिले प्रदेश महामंत्री से

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं चुरहट के पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी ने जिले के सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

चुरहट विधानसभा के अंतर्गत नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला, प्रमोद सिंह, नीरज मिश्रा, हीरा सिंह गौड़, विनोद पटेल, और बुद्ध सेन शाहू भाजपा प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को मिठाईयां खिलाकर अभिनंदन करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कहा कि आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार के कार्यक्रमों को जनता जनार्दन तक पहुंचाएं। सत्ता के साथ मिलकर जनता के कल्याण के लिए कार्य करें। इसके साथ ही पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को अच्छे से लागू करें। रचनात्मक कार्यक्रम और सेवा भावना से जनता के दिल को जीते। नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी को और मजबूती प्राप्त होगी और साथ ही कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी का माल्यार्पण कर, उनके प्रति आभार व्यापित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक पटेल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button