नेहरू युवा केन्द्र ने किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जहानाबाद_नेहरू युवा केन्द्र जो युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा केन्द्र के सभागार में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकि अध्यक्षता लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेश कुमार सिन्हा ने की, वही कार्यक्रम के उदघाटन
डॉ० रंजीत कुमार भारती, प्रो० महेश कुमार, एवं संवाददाता अभाष रंजन के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया, यहाँ बता दे की देश के युवाओं एक विकसित भारत के 2047के दृष्टिकोण को साकार करने एवं अपने विचारों को साझा करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत_विकसित भारत@2047 विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का यह आयोजन किया गया था, जिसके प्रथम पुरस्कार विजेता गायत्री कुमारी, दुतीय मेघा कुमारी, एवं तृतीय पुरस्कार दीदीको कुमारी को मेडल व प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया, वही प्रथम पुरस्कार के विजेता को राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भेजा जाएगा जहाँ राज्य में प्रथम विजेता को एक लाख दुतीय को पचास हजार तृतीय एवं चतुर्थ विजेता को भी पचीस हजार की राशि भुगतान किया जाना है वही इस कार्यक्रम का संचालन प्रगति क्लासेस के निदेशक विक्रम कुमार, ने किया जवकि ईस अवसर पर ज्योति कुमारी, संजय कुमार, शाक्य कुमारी समेत कई लोग मुख्य रूप से शामिल थे




