ब्रेकिंग न्यूज़

अशासकीय विद्यालयों के संचालक एवं प्राचार्यों की बैठक 4 अप्रैल को

ar 728 ad
AR News Live

अशासकीय विद्यालयों के संचालक एवं प्राचार्यों की बैठक 4 अप्रैल को

 

पुस्तक विक्रेता एवं यूनीफार्म विक्रेता भी बैठक में होंगे उपस्थित

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि निजी स्कूलों द्वारा पाठ्य पुस्तकों, यूनीफार्म एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री के क्रय हेतु पालकों पर अनुचित दबाव बनाये जाने के संबंध में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग का पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें लेख है कि विभिन्न माध्यमों से शासन के संज्ञान में आया है कि कतिपय स्कूल प्रबंधन एवं प्राचार्य द्वारा एन.सी.ई.आर.टी./एन.सी.ई.आर.टी. से संबंधित पुस्तकों के साथ अन्य प्रकाशकों की अधिक मूल्य की पुस्तकें एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु पालकों पर अनुचित दबाव बनाया जाकर विषयवार एन.सी.ई.आर.टी./सी.बी.एस.ई./एस.सी.ई.आर.टी. मुद्रित व निर्धारित पाठ्यक्रम की पाठ्य पुस्तकों के स्थान पर अन्य प्रकाशकों की पाठ्य पुस्तकों का चयन कर अभिभावक को दुकान विशेष/निर्धारित स्थान से पाठ्य पुस्तकों व अन्य शैक्षिक सामग्री अथवा यूनीफार्म क्रय करने हेतु अप्रत्यक्ष रूप से बाध्य किया जा रहा है। इस संबंध में स्कूल संचालकों की आवश्यक बैठक दिनांक 04.04.2024 को 3 बजे एवं पुस्तक और यूनीफार्म विक्रेताओं की बैठक 4 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त स्कूल संचालकों, प्राचार्यों एवं पुस्तक विक्रेताओं को उक्त बैठक में उपस्थित होने हेतु पत्र जारी किया गया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button