Uncategorized

पोस्टल बैलेट की सुविधा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

ar 728 ad
AR News Live

पोस्टल बैलेट की सुविधा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही ने आदेश जारी कर लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के पत्र दिनांक 21.03.2024 के निर्देशानुसार पोस्टल बैलेट की सुविधा हेतु अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

जारी आदेशानुसार डाॅ. हरिओम सिंह जिला मलेरिया अधिकारी पब्लिक हेल्थ, मिनी अग्रवाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी अग्निशमन विभाग, मुकेश सिंह कार्यपालन यंत्री विद्युत ऊर्जा विभाग एवं मुकेश कुमार मिश्रा सहायक संचालक जनसंपर्क एवं मीडिया विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

उन्होने निर्देशित किया है कि उक्त नोडल अधिकारी संबंधित पात्र निर्वाचकों को फाॅर्म 12डी वितरित करें तथा जो निर्वाचन के तहत पोस्टल बैलेट के पात्र हो उनके फाॅर्म 12डी के भाग 2 में प्रमाणित करें तथा प्राप्त फाॅर्म को जिला नोडल अधिकारी को 03 दिवस के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button