महिला मोर्चा ने ठाना है फिर से कमल खिलाना है

महिला मोर्चा ने ठाना है फिर से कमल खिलाना है
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भाजपा महिला मोर्चा सीधी की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी के नेतृत्व में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताएं लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ.राजेश मिश्रा के समर्थन में प्रचार -प्रसार में मुस्तैद है। श्रीमती पूनम सोनी ने बताया कि महिलाओं की टोली डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांग रही है। जनसंपर्क के दौरान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।उनका कहना था कि भाजपा सरकार के लाभार्थियों की संख्या हर जगह काफी है। इस वजह से भाजपा को समर्थन भी मिल रहा है। खास तौर से लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी की लाभार्थी तो काफी गदगद हैं। श्रीमती सोनी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र सीधी के चुनाव में हमारा नारा है महिला मोर्चा ने ठाना है फिर से कमल खिलाना है ।




