मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी का प्रथम सोलर ऊर्जा संयंत्र लोकार्पित…

ar 728 ad
AR News Live

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को मंदसौर जिले के रातागुराडिया स्थित मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी के सात मेगावाट सोलर ऊर्जा संयंत्रों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। इन संयंत्रों के निर्माण में लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत आयी एवं इनसे प्रतिवर्ष लगभग सवा करोड़ यूनिट विद्युत उत्पादन होना अनुमानित है।
ऊर्जा मंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि पावर जनरेटिंग कंपनी नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर बिजली का उत्पादन बढ़ाएगी।
रातागुराडिया सोलर ऊर्जा संयंत्र मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी का प्रथम सोलर संयंत्र है। इससे पूर्व मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी केवल कोयले एवं जल आधारित विद्युत गृहों से बिजली का उत्पादन कर रही थी। समय की जरूरत को देखते हुए अन्य सोलर संयंत्रों को भी कंपनी के वर्तमान में क्रियाशील ताप विद्युत गृहों की रिक्त भूमि पर अतिशीघ्र स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश पावर ट्रान्समिशन कम्पनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मंजीत सिंह एवं सभी विद्युत गृहों के वरिष्ठ अभियंता, राज्य के जल संसाधन विभाग एवं मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button