ब्रेकिंग न्यूज़
म.प्र. का बजट कोरी घोषणाओं का पिटारा किसानों युवाओं और महिलाओं के लिए बजट में कुछ भी नहीं:- ज्ञान सिंह

म.प्र. का बजट कोरी घोषणाओं का पिटारा किसानों युवाओं और महिलाओं के लिए बजट में कुछ भी नहीं:- ज्ञान सिंह
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट केवल कोरी घोषणाओं का पिटारा है इस बजट में किसानों युवाओं महिलाओं को कुछ नहीं मिला लाडली बहन योजना की राशि नहीं बढ़ाई गई किसानों को धान और गेहूं पर बोनस देने का कोई प्रावधान नहीं किया गया युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में है सरकार का बजट पूरी तरह से नाकाम दिखाई दे रहा है केवल कर्ज के बोझ तले प्रदेश की आम जनता को झोंकने का काम बीजेपी की सरकार कर रही है भाजपा की नीतियों के कारण मध्य प्रदेश दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है।




