ब्रेकिंग न्यूज़

लोकायुक्त रीवा की ट्रैप कार्यवाही, 30 हजार रिश्वत लेते सीईओ गिरफ्तार….

ar 728 ad
AR News Live

लोकायुक्त रीवा ने आज एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है राजेश कुमार साकेत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विंध्य विकास प्राधिकरण रीवा को

30,000 रुपऐ की रिश्वत लेते धर दवोचा है । जानकारी के अनुसार आरोपी के कार्यालय कक्ष शिल्पी प्लाजा ए ब्लॉक रीवा में शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि वह ग्राम पंचायत माझियारी का उप सरपंच है उसकी पंचायत में पक्की नाली निर्माण एवं ग्रेवल रोड निर्माण का कार्य कराया गया है जिसकी राशि स्वीकृत हो चुकी है जिसकी एक किस्त भी प्राप्त हो गई है , शेष राशि निकालने के लिए राजेश कुमार साकेत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विंध्य विकास प्राधिकरण रीवा द्वारा ₹40000 की रिश्वत मांगी जा रही थी जिसमें से ₹10000 एडवांस रिश्वत लेने के बाद इस बात का सत्यापन लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ द्वारा कराया गया । आरोपी राजेश कुमार साकेत द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांगी की गई , जिस पर आज ट्रेप कार्यवाही आयोजित की गई थी , आज आरोपी राकेश कुमार साकेत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विंध्य विकास प्राधिकरण रीवा उसके कार्यालय में शिकायतकर्ता रंजीत सिंह से ₹30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है ।

 

बतादें कि ट्रेपकर्ता अधिकारीश्री प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक के साथ ट्रेप दल के सदस्य प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक, सहित 15 सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाही की जा रही है ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button