ब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा निर्वाचन 2024 क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बसाहटों की पहचान के लिए बैठक आयोजित

ar 728 ad
AR News Live

लोकसभा निर्वाचन 2024

क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बसाहटों की पहचान के लिए बैठक आयोजित

 

निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध करें प्रतिबंधात्मक कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक डाॅ. वर्मा

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत संसदीय क्षेत्र 11-सीधी के लिए क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बसाहटों की पहचान के लिए बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर नीलेश शर्मा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रिया पाठक, प्रशांत त्रिपाठी, शैलेश द्विवेदी, आर पी त्रिपाठी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, गायत्री तिवारी, रोशनी ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसमें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करें। वहां विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कर वल्नरेबल बसाहटों की पहचान करें। ऐसी बसाहटों में निवासरत मतदाताओं का विश्वास निर्माण करें जिससे वे निर्भीक होकर अपने संवैधानिक मताधिकार का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने की संभावना रखने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button