राजनीतिसीधी

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बयान संपूर्ण जनजातिय वर्गो का अपमान — देव कुमार भाजपाइयों ने फूंका गोविंद सिंह का पुतला

ar 728 ad
AR News Live

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बयान संपूर्ण जनजातिय वर्गो का अपमान — देव कुमार भाजपाइयों ने फूंका गोविंद सिंह का पुतला

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी । मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की रानी कमलापति के बारे में की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई एवं सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला की विशिष्ट उपस्थिति तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय गांधी चौक पर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। इस दौरान जनजाति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, गोविंद सिंह मुर्दाबाद, मुर्दाबाद। कांग्रेस पार्टी हाय हाय, हाय हाय के जोरदार उद्घोष किया गया।

 

पुतला दहन के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि  जनजातियों का अपमान करना कांग्रेश की कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। रानी कमलापति अनुसूचित जाति वर्ग से होते हुए महारानी और विदुषी महिला थी। जिनके नाम पर विश्व स्तरीय भोपाल के रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रखा गया है। किंतु जनजातियों का गौरव कांग्रेसियों को बर्दाश्त नहीं होता है।भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष से मांग करती है कि ऐसे घटिया मानसिकता वाले नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं।

 

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा जनजातियों के गौरव एवं मान बिंदुओं का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह राजपूत का यह बयान कांग्रेश की दूषित मानसिकता का परिचायक है। कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जनजाति वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों को दबाकर रखा था।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, प्रदेश मोर्चे के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला मंत्री अमित प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चौहान, संदीप शर्मा, अजीत सिंह लल्ला, निशा सिंह चौहान, विकास मिश्रा, दिनेश गुप्ता, अजय गुप्ता, आनंद परियानी, शुभम जायसवाल, रत्नेश गहरवार, आरती सिंह, जितेंद्र सिंह परिहार, शिवेंद्र गुप्ता, विजय गुप्ता, विक्रमादित्य मिश्रा, शिवम सिंह चौहान, कौशलेंद्र सिंह चौहान, अभय सिंह, पुष्पेंद्र शुक्ला, जितेद्र द्विवेदी, पंकज गुप्ता, सौरभ द्विवेदी, राकेश चतुर्वेदी, महावीर शुक्ला, आदित्य प्रताप सिंह सहित सैकड़ों पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button