
हत्या के आरोपी को चुरहट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
*रिपोर्ट* अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री विवेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चुरहट सतीष मिश्रा के नेतृत्व में।।
*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 16.04.2023 को सूचना मिली की ग्राम देवगढ चौकी बम्हनी निवासी रामसजीवन कोल का टिपिन न पहुंचाने की बात को लेकर अपनी पत्नी से घरेलू विवाद हुआ था जो रामसजीवन कौल ने अपनी पत्नी नौमी कोल की तलवार मारकर हत्या कर दिया है। सूचना पर तत्काल रवाना होकर देहाती नालसी कायम कर धारा 302 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रामसजीवन कोल पिता छोटकवा कोल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम देवगढ़ चौकी बम्हनी थाना चुरहट जिला सीधी से पूछतांछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करते हुए मृतिका नौमी कोल को खाना (टिपिन) पाही पर न पहुचाने पर से तलवार द्वारा गर्दन में मार कर हत्या कर देना बताया। आरोपी के बतायेनुसार घटना में प्रयुक्त तलवार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया।
*जफ्त मशरूका* आरोपी रामसजीवन कोल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार ।
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चुरहट निरीक्षक सतीष मिश्रा, उप निरी. धर्मेन्द्र सिंह, सउनि कप्तान सिंह चौकी प्रभारी बम्हनी, सउनि राजमणि वर्मा, सउनि, मनोज प्रजापति, सउनि, राजेन्द्र सिंह म.प्र. आर. सुधा सिंह, प्र.आर. आशीष सिंह, प्र.आर. मनोज सिंह परिहार, म.आर. आकांक्षा सिंह, आर. विनीत सिंह, आर दीपेन्द्र सिंह, आर. प्रकाश सिंह, सैनिक उमाशंकर परौहा का अहम योगदान रहा।




