दिल्ली ncrब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली-एनसीआर में घटे में सीएनजी के दाम, जानें- कल से क्या होगा नया रेट?

ar 728 ad
AR News Live

दिल्ली में रविवार (9 अप्रैल) सुबह 6 बजे से सीएनजी 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर मिलेंगे. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) और गाजियाबाद में सीएनजी का दाम 77.20 रुपये प्रति किलोग्राम होगा. इससे पहले दिल्ली में सीएनजी का रेट 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम था. वहीं पीएनजी (PNG) की बात करें तो पहले 53.59 प्रति एससीएम था जो अब 47.59 प्रति एससीएम हो गया है.

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बताया था कि नए फॉर्मूले की वजह से सीएनजी और पीएनजी के रेट में 10 फीसदी तक की कमी आ जाएगी. इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी की कीमत अब हर महीने तय होगी. पहले ये कीमत हर छह महीने पर तय की जाती थी. लेकिन अब घरेलू गैस की कीमच भारतीय क्रूड बास्केट के दाम की 10 फीसदी होगी. क्योंकि अब घरेलू गैस की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक किया गया है. नए फॉर्मूले के तहत घरेलू नैचुरल गैस की कीमत इंडियन क्रूड बास्केट की पिछले एक महीने की कीमत के आधार पर तय की जाएगी.

 

  • एक साल में सीएनजी के दाम में हुई थी 38 फीसदी की बढ़ोतरी

 

गौरतलब है कि पिछले एक साल की अवधि के दौरान दिल्ली में सीएनजी की कीमत में करीब 38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि एलपीजी सिलिंडर की कीमत में करीब 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (दिल्ली) के लिए सीएनजी की तुलनात्मक कीमत 1 मार्च, 2022 को 57.01 रुपये प्रति किलोग्राम थी और इस साल 1 मार्च को यह बढ़कर 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

 

  • एक मार्च 2022 को 899.50 रुपये थी एलपीजी सिलिंडर की कीमत

 

इसी तरह एक एलपीजी सिलिंडर (14.4 किलोग्राम) की कीमत एक मार्च 2022 को 899.50 रुपये थी और एक मार्च तक यह 1,103 रुपये हो गई. भारत अपनी घरेलू एलपीजी खपत का 60 प्रतिशत से अधिक आयात करता है. औसत सऊदी अनुबंध मूल्य (सीपी), जिस पर घरेलू एलपीजी की कीमतें आधारित हैं, 2019-20 से 2021-22 के दौरान 454 डॉलर/एमटी से बढ़कर 693 डॉलर/एमटी हो गया.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button