क्राइम
एन एच 39 मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने किया चक्का जाम..

एन एच 39 मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने किया चक्का जाम..
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत बभनी चौकी के बभनी गांव का निवासी था मृतक युवक।
रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के धनहा में विद्युत टावर पर काम करते हुए करंट लगने से बम्हनी निवासी पंकज साकेत उम्र-24वर्ष जो प्राइवेट ठेकेदार के अंडर में काम कर रहा था विगत 18 तारीख को अचानक झुलस जाने कारण उपचार के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा में भर्ती कराया गया था और आज दोपहर युवक की मौत हो गई है।
वही परिजनों द्वारा रीवा मेडिकल कॉलेज से शव को ले आकर देवनार नाले के पास बीच सड़क nh39 में रखकर चक्का जाम कर दिया और मुआवजे सहित वैधानिक कार्यवाही की मांग करने लगे लेकिन पुलिस और राजस्व के संयुक्त अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मानमनौअल के बाद जाम को खुलवा दिया।




