ब्रेकिंग न्यूज़

बूथ विस्तारक योजना में बोले विधायक राहुल गांधी की सदस्यता जाना, उन्हीं की देन— केदारनाथ.

ar 728 ad
AR News Live

बूथ विस्तारक योजना में बोले विधायक राहुल गांधी की सदस्यता जाना, उन्हीं की देन— केदारनाथ..

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित बूथ विस्तारक अभियान दो के अंतर्गत सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने बूथों के सत्यापन और डिजिटलीकरण में सहभागिता की। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निर्देशन में बूथ विस्तारक अभियान जिले में निरंतर जारी है।

 

इसी तारतम्य में नगर मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान की अगुवाई में आयोजित नगरपालिका के शक्ति केंद्र क्रमांक 1और 2 बूथ केंद्र क्रमांक 204,205,206 में सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।

 

इस दौरान सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता, यह मंत्र कार्य का आधार है  इसलिए बूथ के त्रिदेव और शक्ति केंद्रों के पंच परमेश्वर पूर्ण निष्ठा के साथ इस कार्य को करना चाहिए। उसके पश्चात विभिन्न बूथों से आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाना उन्हीं के कृत्यों की देन है। आज वह चिल्ला रहे हैं। जैसी करनी वैसी भरनी। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत चरितार्थ हो रही है। आप सभी को याद होगा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो इसी विधेयक को राहुल गांधी ने अपमानित करते हुए इसका तिरस्कार किया था। वही तिरस्कार आज उनकी सदस्यता जाने के लिए काम आया है। कांग्रेसियों की जैसी करनी है वैसा भुगतना ही होगा।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान, विधानसभा संयोजक आदित्य सिंह, अरुण मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, ललन सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, के के तिवारी, दिनेश गुप्ता, विभा शर्मा, रमेश सिंह, विनोद सोनी, सुरेंद्र शर्मा, प्रवेश शुक्ला, अजीत पांडे, कंचन केसरी, सुशीला गुप्ता, सविता सोनी, साहब लाल गुप्ता, प्रेम लाल गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रवीण पांडे, राजा बाबू, अनुराग पांडे, साधना गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सौरभ पांडे, बृजेश यादव, शिव यादव, नीलेश यादव, दिलीप सिंह, कमल सेन सहित विभिन्न वार्डों के बूथ समिति के लोग उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button