राजनीति

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है : कमलेश्वर पटेल

ar 728 ad
AR News Live

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है : कमलेश्वर पटेल

 

सीधी नगर में जनसंपर्क किया

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि आगामी आम चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जो देश के सभी वर्गों की खुशी के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि देश में आज भाजपा की आराजकता से हर वर्ग प्रताड़ित है। भाजपा सरकार की हठधर्मिता से देश के नौजवान,किसान एवं आमजन परेशान है। भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है।इससे देश के हर नागरिक के हित प्रभावित होंगे, किन्तु कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी के कल्याण के लिए पांच न्याय को देने की घोषणा की है इसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय,नारी न्याय ,किसान न्याय एवं श्रमिक न्याय शामिल है।

पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद नौजवानो, किसानों एवं आमजन की खुशहाली के कार्य किए जाएंगे।

 

श्री पटेल ने आज सीधी नगर के विभिन्न क्षेत्रों का जनसंपर्क कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों के साथ किया। इसमें सीधी जिला मुख्यालय से लगे हुए महाराजपुर, बटौली, सोनवर्षा, कारगिल, भेलकी एवं वरिगवां शामिल है।

उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से आग्रह किया कि कांग्रेस जन घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताएं।

भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस की सदस्यता ली

____

ग्राम कारगिल में जनसंपर्क के दौरान

भाजपा कार्यकर्ता श्री प्रिंस गौतम ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा से त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सीधी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने श्री गौतम का पुष्प मालाओं से कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

 

जनसंपर्क के दौरान सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्री आनंद सिंह, वरिष्ठ एडवोकेट श्री विनोद वर्मा, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी के नेता श्री आनंद मंगल सिंह,वरिष्ठ एडवोकेट श्री मनोज सिंह, वरिष्ठ पार्षद श्रीविनोद मिश्रा, सहित अन्य कांग्रेस जन एवं नागरिक गण उपस्थित थे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button