क्राइममध्य प्रदेश

अवैध खनिज उत्खनन के विरूद्ध सतत जारी है कमर्जी पुलिस की कार्यवाही

ar 728 ad
AR News Live

अवैध खनिज उत्खनन के विरूद्ध सतत जारी है कमर्जी पुलिस की कार्यवाही

 

*वाहन समेत लगभग 05 लाख रुपये कीमती मशरुका जप्त करते हुऐ कमर्जी पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में किया गया प्रकरण पंजीबद्ध*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री विवेक गौत्तम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उनि भूपेश बैस के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को जप्त कर चालक के विरुद्ध मामला किया पंजीबद्ध।

 

*मामला विवरण* दिनांक 01-02/05/ 2023 की दरमियानी रात थाना प्रभारी कमर्जी को रात्रि गस्त के दौरान जरिये मुखविर सूचना मिली की प्रतिबंधित क्षेत्र सोन नदी मजरहई घाट में में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर से लोड कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त सूचना से अवगत कराया गया साथ ही सूचना की पुष्टि एवं विधिक कार्यवाही हेतु त्वरित रूप से टीम गठित कर घटना स्थल की ओर रवाना हुये जहॉ सोन नदी प्रतिबंधित क्षेत्र मजरहई घाट से एक ट्रेक्टर रेत लोड कर निकल रहा था जिसे हमराह स्टॉफ की मदत से रोका जाकर चेक किया गया जिसमे फूल बाड़ी रेत (बालू) भरा था। ट्रेक्टर चालक से उसका नाम पूछने पर अपना नाम आशुतोष सिंह बघेल बताया जिससे उक्त रेत भंडारण एवं परिवहन के सबंध में वैद्य कागजात की माँग की गई जो प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी ट्रेक्टर चालक का उक्त कृत्य आईपीसी की धारा 379, 414, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 27, 29, 39, 41, 51 एवं भारतीय वन अधिनियम की धारा 4, 41, 52 का अपराध पाये जाने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक आशुतोष सिंह बघेल उर्फ़ विकाश पिता जीतेन्द्र कुमार सिंह निवासी लकोड़ा थाना कमर्जी के विरूद्ध अपराध कायम कर ट्रैक्टर मय ट्राली रेता भरा हुआ कुल कीमती 5 लाख 5 हजार रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

*सराहनीय योगदान -*

उपर्युक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमर्जी उनि. भूपेश बैस, आर. दिनकर दुबे का विशेष योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button