क्राइमसीधी

अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध सतत जारी है अमिलिया पुलिस की कार्यवाही 

ar 728 ad
AR News Live

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी के निर्देशन पर एसडीओपी महोदय चुरहट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस के द्वारा रेत चोरी के आदतन आरोपी के ट्रैक्टर में रेत लोड को जप्त किया गया

मामले का विवरण दिनांक 03/06 2023 को रात्रि 2:30 मुखबीर सूचना के जरिए मिली कि धर्मेंद्र सिंह निवासी खडबड़ा थाना अमिलिया जिला सीधी का अपने पावरट्रेक ट्रैक्टर ट्राली से तितली सोन नदी घाट से रेत चोरी कर रहा है जो तितली सोन नदी घाट पहुंचकर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई तो कुछ लोग ट्रैक्टर में रेत लोड कर रहे थे जो पुलिस बल को देखकर धर्मेंद्र सिंह ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया जिसके सामने पुलिस वाहन को लगाया गया तब ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र सिंह तथा लेबर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गए आरोपी को पकड़ने का पुलिस द्वारा काफी प्रयास किया गया तो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया बिना नंबर का पावर ट्रेक नीले कलर का 439 DS plus में जिसका इंजन नंबर e3705192 एवं चेचीस नंबर t053624753hl उल्लेख है जो सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र में सोन नदी में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करना वन्य जल जीवो के जीवन को संकट में डालना तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना व रेत (खनिज) चोरी करने जैसे गंभीर अपराध घटित किया गया है जो आरोपी चालक धर्मेंद्र सिंह निवासी खड़बड़ा थाना अमिलिया जिला सीधी का कृत अपराध धारा 379/414 ता० हि ० 4 /21 खान खनिज अधिनियम एवं धारा 2,41,52 भा. वन अधिनियम 27,29,39 (डी) 51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का दंडनीय अपराध पाए जाने से ट्रैक्टर ट्रॉली जिसमें रेत लोड है जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया व अपराध क्रमांक 356/ 23 कायम कर आरोपी की पता तलाश व विवेचना जारी है|

संपूर्ण कार्यवाही में – थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक अशोक पांडे सहायक उप निरीक्षक सुशील पाठक प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह अरुणेंद्र पटेल आरक्षक दिनेश सिंह प्रकाश सिंह का सराहनीय योगदान रहा


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button