ब्रेकिंग न्यूज़
वृद्धजन आवश्यक रूप से आयुष्मान कार्ड बनवाएं: सीएमएचओ

वृद्धजन आवश्यक रूप से आयुष्मान कार्ड बनवाएं: सीएमएचओ
सीधी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी डॉ० सुनीता तिवारी ने बताया कि 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान बनाने के लिए जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान मित्र नियुक्त किए गए हैं। ऐसे हितग्राही जिनके कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं समग्र आईडी एवं आधार कार्ड के साथ नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला अस्पताल में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड आवश्य बनवाएं। तथा पूर्व से आयुष्मान कार्ड धारी भी फिर से नवीन कार्ड बनवाएं ताकि इस योजना में बढ़ी हुई राशि का फायदा उन्हें प्राप्त हो सके। साथ ही आशा कार्यकर्ता के द्वारा भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। सभी जनमानस से अपील है कि अपनी सुविधा अनुसार आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।




