ब्रेकिंग न्यूज़

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर आदर्श आचार संहिता के पालन में लगातार जारी है सीधी पुलिस की कार्यवाही, कार्यवाही करते हुये 24 घंटे के अंदर लगभग 46 हजार रूपये कीमती 126 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये अलग-अलग प्रकरण किये गये पंजीबद्ध।

ar 728 ad
AR News Live

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर आदर्श आचार संहिता के पालन में लगातार जारी है सीधी पुलिस की कार्यवाही, कार्यवाही करते हुये 24 घंटे के अंदर लगभग 46 हजार रूपये कीमती 126 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये अलग-अलग प्रकरण किये गये पंजीबद्ध।

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी/पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व मे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर पुलिस टीम ने अवैध शराब विक्रेताओ के ऊपर कार्यवाही करते हुये 126 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

 

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रेताओ के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस तारतम्य में जिले के अलग अलग थानो में मुखविर सूचना के आधार पर थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना हुये जो टीमो द्वारा मौके से पहुंच कर मुखबिर के बताएं स्थानो पर रेड कार्यवाही की गई तो आरोपियों के कब्जे से 126 लीटर देशी प्लेन अवैध शराब कीमती 46 हजार रूपये जब्त हुई जिसके संबंध में आरोपियों से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये। आरोपियों का उक्त कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

*मामलो का संक्षिप्त विवरणः-*

*01.* चौकी पथरौला थाना मझौली के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मनीष कुशवाहा पिता राम सजीवन कुशवाहा निवासी गिजवार चौकी पथरौला थाना मझौली से 63 लीटर अवैध देसी प्लेन शराब कीमती 24 हजार 500 जप्त कर आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34 (2). के तहत अपराध पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

 

*(2)* चौकी प्रभारी बम्हनी थाना चुरहट के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये दीनदयाल जायसवाल पिता कालिका प्रसाद जायसवाल निवासी कुसमहर चौकी बम्हनी थाना चुरहट से 63 लीटर अवैध देसी प्लेन शराब कीमती 21 हजार 500 जप्त कर आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34 (2). के तहत अपराध पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

 

उपरोक्त समस्त कार्यवाही में संबंधित थाना एवं चौकी के बल का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button