नाबालिक गुमशुदा मामलों में सीधी पुलिस की संयुक्त दो प्रभावी कार्यवाही – एक बालिका को 8 घंटे में कटनी से एवं दूसरी किशोरी को गुजरात के राजकोट से सकुशल किया गया बरामद

नाबालिक गुमशुदा मामलों में सीधी पुलिस की संयुक्त दो प्रभावी कार्यवाही – एक बालिका को 8 घंटे में कटनी से एवं दूसरी किशोरी को गुजरात के राजकोट से सकुशल किया गया बरामद
सीधी। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट/कुसमी श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना कुसमी एवं थाना मझौली पुलिस द्वारा दो गुमशुदा नाबालिक बालिकाओं को अलग-अलग थानों की टीमों ने त्वरित एवं सतत प्रयासों से बरामद कर परिजनों को सौंपा है।
*प्रकरण 1 – पोंड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 8 घंटे में कटनी रेलवे स्टेशन से नाबालिक दस्तयाब*
थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में चौकी पोंड़ी पुलिस द्वारा एक नाबालिक बालिका को गुमशुदगी के मात्र 8 घंटे के भीतर कटनी रेलवे स्टेशन से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
*प्रकरण विवरण:*
चौकी पोंड़ी में एक परिजन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिक बेटी स्कूल से वापस घर नहीं लौटी। गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी एवं मानव स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम ने बालिका को कटनी रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब किया।
*पूछताछ में कारण:*
बालिका ने बताया कि वह घर में डांट के कारण नौकरी की तलाश में घर छोड़कर जा रही थी।
*इस कार्यवाही में निम्न का योगदान सराहनीय रहा:*
• सहायक उप निरीक्षक डी.के. रावत
• प्रधान आरक्षक वीरेंद्र रावत
• आरक्षक अभिषेक मिश्रा
*प्रकरण 2 – मझौली पुलिस का सार्थक प्रयास: डेढ़ माह बाद गुजरात के राजकोट से किशोरी की दस्तयाबी*
थाना मझौली में लगभग डेढ़ माह पूर्व एक परिजन द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी उप निरीक्षक विशाल शर्मा द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन कर किशोरी की तलाश हेतु प्रयास प्रारंभ किए गए।
हालांकि प्रारंभिक स्तर पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली, परंतु पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन एवं तकनीकी विश्लेषण जारी रखा गया। परिणामस्वरूप टीम ने किशोरी को गुजरात राज्य के राजकोट शहर से सुरक्षित दस्तयाब कर थाना मझौली लाया, जहां से वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
*इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा:*
• थाना प्रभारी उप निरीक्षक विशाल शर्मा
• उप निरीक्षक पी.एल. टांडिया
• प्रधान आरक्षक नितेश प्रजापति, राजकुमारी सिंह
• आरक्षक आशुतोष मिश्रा, भैयालाल सिंह




