क्राइममध्य प्रदेश
जिलेभर में पुलिस का कॉम्बिंग गश्त अभियान – फरार आरोपियों की धरपकड़, बदमाशों में मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव सहित जिले के सभी अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में 25-26 एवं 26-27 अक्टूबर की मध्य रात्रि में जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना एवं चौकी स्तर पर गठित टीमों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में देर रात तक तलाशी और चेकिंग अभियान चलाया। फरार आरोपियों, निगरानी बदमाशों एवं वारंटी व्यक्तियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।
🎯 अभियान के उद्देश्य
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी , स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील
निगरानी में रखे बदमाशों की सतत जांच
रात्रिकालीन गश्त द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करना
📊 अभियान का परिणाम
कुल तामील वारंट – 40
स्थायी वारंट – 11
गिरफ्तारी वारंट – 28
चेक किए गए गुंडा बदमाश – 54




