मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत मझौली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – तीन आरोपी गिरफ्तार, गांजा एवं नशीली कफ सिरप जप्त

मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत मझौली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – तीन आरोपी गिरफ्तार, गांजा एवं नशीली कफ सिरप जप्त
सीधी। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट/कुसमी श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप का परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सफलता अर्जित की है।
*घटना का विवरण*
थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध नशीली कफ सिरप एवं गांजा लेकर ग्राम चुवाही की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम नें ग्राम करमाई अतरैला मोड़ के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को रोककर तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया।
पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम पता इस प्रकार बताया:
*1️⃣ सोनू गुप्ता, पिता भगवानदीन गुप्ता, उम्र 24 वर्ष*
*2️⃣ अखिलेश गुप्ता, पिता भगवानदीन गुप्ता, उम्र 32 वर्ष*
*3️⃣ सुजीत गुप्ता, पिता भगवानदीन गुप्ता, उम्र 18 वर्ष 1 माह*
सभी निवासी – टेकर बनियान टोला, थाना मझौली, जिला सीधी (म.प्र.)
*बरामदगी*
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से निम्न अवैध सामग्री बरामद की गई:
*🔹 1 किलो 200 ग्राम गांजा*
*🔹 38 नग नशीली कफ सिरप*
*🔹 एक मोटरसाइकिल*
*💰 कुल बरामद सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग ₹60,000/-*
*कानूनी कार्यवाही*
अवैध मादक पदार्थों को विधिवत जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल सीधी भेजा गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मादक पदार्थों को बाहर से लेकर आए थे और इन्हें आगे सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। इस संबंध में जांच जारी है।
*पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान*
इस प्रभावी कार्यवाही में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का विशेष योगदान रहा:
• थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा
• सउनि. अरुण सिंह
• प्रधान आरक्षक शंकर राज सिंह परिहार
• आरक्षक अक्षय तिवारी
• आरक्षक बृजकिशोर शुक्ला
• आरक्षक जीतेन्द्र सिंह बघेल
• आरक्षक भैयालाल सिंह




