क्राइम

चुरहट में कबाड़ की आड़ में चल रहा था चोरी की बाइकों का धंधा! पुलिस ने दबोचा, तीन बाइक बरामद

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र में कबाड़ की दुकान की ओट में चोरी की मोटरसाइकिलों का खेल चल रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इस ‘कबाड़ी नेटवर्क’ का पर्दाफाश कर दिया। थाना प्रभारी चुरहट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संतोष कुमार साहू नामक आरोपी को धरदबोचा, जिसके कबाड़ की दुकान से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तहसील के पास स्थित मवई बीछी रोड पर संतोष साहू की कबाड़ दुकान में संदिग्ध गाड़ियां खपाई जा रही हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और पाया कि वहां तीन मोटरसाइकिलें खड़ी थीं, जिनके इंजन और चेचिस नंबर गायब या घिसे हुए थे।

जब दस्तावेज मांगे गए तो संतोष साहू कोई वैध कागज़ नहीं दिखा पाया, न ही यह बता सका कि उसने बाइकें किनसे खरीदीं।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 317(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को शक है कि यह मामला सिर्फ तीन बाइकों तक सीमित नहीं, बल्कि इसके पीछे चोरी की गाड़ियों का बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है।

 

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह, सउनि मनोज प्रजापति, सउनि पुरुषोत्तम पाठक, प्र.आर. महेन्द्र सिंह, प्र.आर. पुष्पेन्द्र मिश्रा, और प्र.आर. रामचरण रावत की भूमिका सराहनीय रही।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button