ब्रेकिंग न्यूज़
अभियान के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध नशा : जय सिंह चौहान राजू

अभियान के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध नशा : जय सिंह चौहान राजू
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव जय सिंह राजू डेम्हा ने कहा है कि सीधी जिले में अवैध नशा के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी अवैध नशा की विक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। नशेड़ी हर गली चौराहे में नशे में धुत होकर घूमते हुए नजर आते हैं। जिनके ऊपर कार्रवाई का जिम्मा है वह इसको लगातार नजरअंदाज करते हैं। आज स्थिति यह है कि कहीं भी फुटपाथी होटलों में देखा जाए तो वहां नशेडियों की महफिलें आसपास जमी हुई नजर आती हैं। पुलिस प्रशासन को खुलेआम नशा करने वाले लोगों के विरुद्ध भी अभियान चलाकर कर्रवाई करनी चाहिए। जिससे समाज में अराजकता का माहौल निर्मित न रहे।




